डिंडौरी: कलेक्टर परिसर से एचआईवी एड्स जागरूकता रैली निकाली गई, संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ
डिंडौरी कलेक्टर परिषद से एचआईवी एड्स के प्रति आम जनों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार दोपहर 2:00 बजे जनजागरूकता रैली निकाली गई कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। दरअसल रैली के उपरांत जिला अस्पताल में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां नोडल अधिकारी के द्वारा एचआईवी संक्रमण के कारण और बचाव के उपाय को लेकर जानकारी दी गई ।