नानपारा: नवाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में मनाया गया सेवा संकल्प दिवस
बाबागंज, बहराइच। नवाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज श्री जयप्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जनसेवा, विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा समाज के जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी