भारतीय जीवन बीमा निगम के सेटेलाइट शाखा शेखपुरा ने मनाया 70वां स्थापना दिवस।
1 सितंबर 1956 को एल आई सी की स्थापना हुई थी।
शेखपुरा शाखा कार्यालय में शाखा प्रबंधक श्री अमित कुमार , प्रशासनिक पदाधिकारी श्री खरवार जी, विवेक जी डेवलपमेंट ऑफिसर रोहित लाल जी सहायक चंदन ,दीपक सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता साथी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलन कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया।
मौके पर शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम एकमात्र ऐसी इंश्योरेंस की कंपनी है जो सरकारी है। विगत 70 सालों से लगातार आम जनता के भरोसे पर खड़े उतरी है। यहां गरीब से लेकर आमिर तक के इन्वेस्टमेंट का ख्याल रखा गया है जो गारंटीड है।
इस संस्था में लगाए गए रुपए का 100% की गारंटी भारत सरकार लेती है। मैच्योरिटी में मिले रुपए नन टैक्सेबल होता है। समाज के प्रबुद्ध जन सदा गारंटीड जगह में इन्वेस्टमेंट करते हैं।
समय-समय पर ग्राहकों के लिए उपयोगी पॉलिसीयां लॉन्च करते रहती है।
इस मौके पर अभिकर्ता में वरिष्ठ अभिकर्ता श्री रामानंद गुप्ता , ब्रजेश कुमार सुमन, सुभाष प्रसाद वर्णवाल, राजकुमार, आशुतोष, विजय कुमार , गौतम , पंकज समेत अनेक मौजूद हुए।