कटंगी: कटंगी क्षेत्र से पहली बार निकली डाक कावड़ यात्रा, 19 शिवभक्तों ने 3 घंटे 50 मिनट में किया जलाभिषेक
सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर कटंगी क्षेत्र के ग्राम देवरी बासी, समतपुरी के शिवभक्तों ने इतिहास रच दिया। पहली बार कटंगी क्षेत्र से डाक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अनोखी यात्रा में 19 शिवभक्तों ने बैनगंगा नदी से गंगाजल लेकर दादा कोटेश्वर धाम लांजी में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया।