लालगंज: ड्रमंडगंज में दुर्गा पूजा व नवरात्र को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक, नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश
ड्रमंडगंज थाना परिसर में बृहस्पतिवार शाम करीब 5:00 बजे उपजिलाधिकारी लालगंज व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दुर्गा पूजा व नवरात्र को लेकर पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीएम अजीत कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा व नवरात्र का त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक में उप जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत ना करें।