नजीबाबाद: मंडावली क्षेत्र में गुलदार ने एक और बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों ने पिंजरे की मांग की
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरौड़ा निवासी कपिल का पुत्र नमन अपनी बकरीयों को चराने के लिए गांव से बाहर खेतों में गया हुआ था बकरी चरती हुई ईख के खेत के समीप जा पहुंची | वही पर घात लगाए हुए बैठे गुलदार ने उसे दबोच लिया और खींचकर ईख के खेत में ले गया | 13 अगस्त 5:00 की घटना बताई जा रही है।