सदर: संकटमोचन क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Sadar, Varanasi | Aug 16, 2026 वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के संकटमोचन इलाके में शनिवार को करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे फर्श पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को क्षेत्र में अक्सर देखा जाता था। शनिवार को वह कुछ देर बैठने के बाद फर्श पर लेट गई।