पीरटांड: 930 लंबित मामलों पर कार्रवाई, 60 जांच अधिकारियों का वेतन रोका, समय पर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश
गिरिडीह जिले में लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले 60 जांच अधिकारियों के जिम्मे 930 मामले लंबे समय से लंबित पाए गए।जिनका वेतन रोका गया। बुधवार को 12 बजे इसकी जानकारी एसपी ऑफिस से दी गई। बताया गया कि कई मामलों में जांच पूरी होने के बावजूद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई थी।