हरसूद: विभाजन के शहीदों को याद करने के लिए मौन जुलूस निकाला गया
Harsud, Khandwa | Aug 14, 2026 शुक्रवार सुबह नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा संत बुखारदास बाबा मंदिर छनेरा से फीलगुड चौराहे तक मौन जुलूस निकाला गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह 9:45 बजे के लगभग संत बुखारदास बाबा मंदिर छनेरा से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक, श्री राम चौराहा होते हुए फीलगुड चौराहे पर मौन जुलूस पहुंचा था।