Public App Logo
प्रतिभाओं का सम्मान, गांव का गौरव! 🏆🇮🇳 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताजसर में श्री ठाकुर जी चेरिटेबल ट्रस्ट, ताजसर की ओर से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, साफा पहनाकर एवं कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्याम सुंदर जोशी सहित विद्यालय परिवार एवं ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। 🌟 12वीं की छात्रा अंकिता कंवर ने 96.40% अंक प्राप्त कर फतेहपुर उपखंड में आर्ट्स संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया। 🌟 10वीं कक्षा में एक विद्यार्थी ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 🌟 वहीं विद्यालय का एक विद्यार्थी रग्बी खेल में राज्य स्तर तक खेलकर ताजसर का नाम रोशन कर चुका है। श्री ठाकुर जी चेरिटेबल ट्रस्ट गांव के युवाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी लगातार सक्रिय है। हाल ही में ट्रस्ट द्वारा गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी किया गया है। प्रतिभाओं का सम्मान और समाज की सेवा—यही ताजसर के युवाओं की पहचान है। ❤️👏 #Tajsar #प्रतिभा_सम्मान #शिक्षा #अंकिता_कंवर #Rajasthan #SocialWork #युवा_शक्ति #RVRajasthan - Fatehpur News