स्वार: समोदिया के पास स्वार-रामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी जोरदार टक्कर, चालक घायल
Suar, Rampur | Oct 3, 2026 स्वार-रामपुर मार्ग पर समोदिया के पास शनिवार तड़के तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।