मनोहरथाना: मनोहर थाना कस्बे से 34 वर्षीय महिला लापता, ग्रामीण क्षेत्र से है
गरबोलिया निवासी बनवारी वैष्णव ने बताया कि उसकी पत्नी कलावती बाई शनिवार सुबह गांव से मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र में आई थी। उसके बाद से ही उसका पता नहीं चला । कस्बे के हरनावदा शाहजी रोड स्थित दुकान के सीसीटीवी कैमरे में सवेरे 10 बजे तक नजर आ रही है । इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं है। इस मामले को लेकर मनोहर थाना में महिला की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी गई।