ताखा: थाना ऊसराहार परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Takha, Etawah | Aug 15, 2026 थाना ऊसराहार परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऊसराहार की छात्राओं और पुलिस स्टाफ के साथ बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया आपको बताते चले ऊसराहार थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिस बल की मौजूदगी में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।