रघुनाथपुरा से पीह तक 20 किमी पैदल चले कांवड़िया, स्थानीय शिवालय में किया जलाभिषेक
डीडवाना।क्षेत्र में आस्था और सामाजिक समरसता का अनोखा संगम देखने को मिला, जब रघुनाथपुरा से आए कांवड़ियों का जत्था पुष्कर राज से पवित्र जल लेकर पीह गांव पहुंचा। लगभग 20 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों और सनातन प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया।कांवड़ यात्रियों ने गाजे-बाजे और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ गांव के स्थानीय शिवालय पहुंचकर पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरी यात्रा के दौरान वातावरण 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के जयकारों से गुंजायमान रहा।कांवड़ यात्री नीरज खंडेलवाल ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान न होकर आपसी एकता और सद्भाव का प्रतीक है। इसमें बिना किसी जातिवाद या भेदभाव के सर्वसमाज के लोगों, मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ मिलकर भाग लिया।यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और स्थानीय भामाशाहों द्वारा कांवड़ियों के लिए जल, फल एवं फलाहार वितरण की निशुल्क व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं के उत्साह और सेवा भावना से 20 किलोमीटर का यह सफर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
Didwana, Nagaur | Aug 18, 2026