कोईलवर: सोनघट्टा और गिधा फोरलेन से 270 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गिधा थाना पुलिस ने सोनघट्टा और गिधा गांव के समीप फोरलेन पर कार्रवाई कर कुल 270 लीटर देसी शराब बरामद की। दोनों मामलों में पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने सोमवार शाम 6:30 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई