पिंड्रा: हरहुआ में ढाबे पर चोरी कर रहे युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, तीन साथी मौके से फरार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में एक ढाबे पर चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार की संख्या में चोर पहुंचे थे और चोरी का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान दौड़कर एक चोर को पकड़ लिया गया जबकि टीम फरार हो गए।