जसवंतनगर: लुधपुरा में पानी की टंकी के लिए बने टूबैल की कोठरी में बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
नगर के आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति करने वाली लुधपुरा जल टंकी पर बरसात के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। टंकी पर लगे समर (पंप) के ऑन-ऑफ स्टार्टर के पास लगातार पानी का रिसाव होने से वहां सीलन और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में बिजली आपूर्ति होने पर करंट फैलने का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दिनों में पानी टपकने से खतरा है।