कलेक्टर ने शेरपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल पोषण व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
गर्भवती माताओं से भेंट कर समय पर मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी समझाइश की ली जानकारी
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर, भिण्ड ने आज विकासखण्ड गोहद के ग्राम शेरपुर का निरीक्षण कर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की योजनाओं के वास्तविक लाभ की पुष्टि की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती माताओं से भी भेंट की और उनकी नियमित जांचों, मिलने वाली सुविधाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण स्तर सुधार के लिए दी जा रही समझाइश और जानकारी के बारे में जाना। उन्होंने गर्भवती माताओं और बच्चों को प्रदान की जा रही पोषण किट के वितरण की स्थिति पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया जानी और पोषण किट के समुचित वितरण की पुष्टि की।
विद्यालय निरीक्षण में कलेक्टर ने शिक्षकों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा बच्चों के अध्ययन स्तर का आंकलन किया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान स्कूल, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवन के समय पर खुलने तथा नियमित सेवाओं के संचालन की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम गोहद, सीईओ जनपद गोहद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind
28 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026