खानपुर: खानपुर कस्बे की सार्वजनिक धर्मशाला में अष्टम डाक कावड़ यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ
खानपुर कस्बे की सार्वजनिक धर्मशाला में अष्टम डाक कावड़ यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। रामदेवरा भंडारा समिति एवं साई सेवा समिति सदस्य मनोज गुर्जर ने आज शुक्रवार को सुबह 9 के लगभग बताया कि अष्टम डाक कावड़ की यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन कल देर रात किया गया जिसमें डाक कावड़ यात्रा मार्ग चिकित्सा भोजन आदि पर चर्चा की गयी ।