अस्थावां: पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को किया गिरफ़्तार
सारे थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रमणि के पुत्र शशि भूषण कुमार, निवासी बेनार, थाना सारे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह करीब एक महीने से मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। वहीं, चोरी के मामले में जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के काजीसराय निवासी बिंद