पिंड्रा: बड़ागांव के कुंडी में विवादित जमीन पर बिजली मीटर लगाने के दौरान युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुंडी गांव में विवादित जमीन पर बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवादित जमीन पर जलालुद्दीन नामक युवक ने बिजली मीटर लगाए इसे लेकर पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में जलालुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।