श्रीनगर: संतनगर के समीप सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल
दस नंबर रोड के संतनगर के समीप बुधवार को तीन बजे टोटो व स्कूटी के आमने-सामने टक्कर में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोंगो ने बताया कि संतनगर मोङ के समीप को-ऑपरेटिव बाजार से जा रहे टोटो व सिंघिया की ओर से आ रहे स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गया। जिससे स्कूटी सवार युवक सड़क मार्ग पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक का ईलाज स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।