उत्तरकाशी में कांग्रेस ने श्रीदेव सुमन चौक पर सत्याग्रह कर हल्द्वानी में मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ की निंदा की। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा यह राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है और समाज में नफरत फैलाने वाला कदम है। कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।