जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का आरोप- बाढ़ में बस्तर बर्बाद, सरकार की राहत नाकाफी, सीएम का बस्तर दौरा औपचारिकता तक सीमित रहा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर में आई बाढ़ को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष बस्तर संभाग भीषण बाढ़ की चपेट में आया है। बाढ़ से मकान, सामान, पशुधन और फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई मार्ग, सड़क और पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हुए हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है।