सैदपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुरालियों ने बिना मायके पक्ष को बताए चोरी-चुपके जलाया शव, हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज
चौबेपुर थानाक्षेत्र के भन्दहां कलां स्थित ससुराल में सैदपुर क्षेत्र के फुलवारी कलां की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद बिना उसके मायके में जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार करने से आक्रोशित मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को उसकी हत्या किए जाने की तहरीर दी है।