हसपुरा: हसपुरा - परूखिया रोड में अहियापुर मोड़ के समीप गोपाल चौक के पास घर से बकरा व बकरी हुई चोरी
हसपुरा थानाक्षेत्र के हसपुरा - पचरूखिया रोड स्थित अहियापुर मोड़ के समीप गोपाल चौक के एक घर से बीती रात पशुओं में बकरा , बकरी चोरी होने का मामला आया है। इसकी जानकारी जयभगवान महतो ने गुरूवार को दी है। चोरी की घटना से पशुपालक दहशत में हैं। चोरी की जानकारी हसपुरा पुलिस दी गयी।जहां पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि घटना के बाद पशुपालक दहशत में हैं।