चीनोर: युवक ने बहन का मोबाइल गिरवी रख खरीदी स्मैक, ग्रामीणों ने पकड़ा
चीनौर के ग्रामीण और परिजनों ने राहुल पुत्र रमेश नामक युवक को स्मैक की पुड़िया के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी ही बहन का मोबाइल फोन चोरी कर बंटी गॉड के पास ₹2000 में गिरी रखा था। उन्हें पैसों से उसने स्मैक खरीदी थी। आरोपों और नामजद बयानों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच एवं कानूनी प्रक्रिया के बाद ही तय होगी।