चौरीचौरा: बाइक की टक्कर से छात्रा घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ
अवधपुर गांव के पास सड़क पार कर रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाएं हाथ और दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।अवधपुर निवासी मेनका देवी पत्नी नागेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है।