Public App Logo
उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी युवा नवप्रवर्तक एवं हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ रवि टम्टा ने स्वदेशी तकनीक से विकसित व्यक्तिगत उड़ान वाहन 'हपिडा स्काईनेक्स' के प्रोटोटाइप का सफल उड़ान परीक्षण किया। आर्मी हेलीपैड में हुए परीक्षण के दौरान पूरी तरह विद्युत चालित यह वाहन करीब एक मिनट तक हवा में रहा। रवि टम्टा ने बताया कि उनका लक्ष्य भारत को व्यक्तिगत हवाई परिवहन तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इससे पहले भी वह वन विभाग के लिए अग्निशमन यंत्र और दिव्यांगों के लिए विशेष छड़ी जैसे कई नवाचार कर चुके हैं। - Uttarakhand News