बेहट: कमालपुर में दबंगाई का वीडियो वायरल, मामूली कहासुनी में एक व्यक्ति का सिर मुंडवाया गया
थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर में दबंगई की सारी हदें पार कर दी गईं। मामूली कहासुनी के बाद 4 युवकों ने एक व्यक्ति के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसकी इज्जत को भी तार-तार कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित का सिर मुंडवाकर मूंछ और सर की चोटी तक काट डाली। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है l वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है