नामकुम: नामकुम के शिवलोक धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मरासिल्ली बाबा के जलाभिषेक को पहुंचे हजारों श्रद्धालु
Namkum, Ranchi | Aug 17, 2026 नामकुम के शिवलोक धाम में सोमवार सुबह करीब 11 बजे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मरासिल्ली बाबा के जलाभिषेक करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं। पूरे शिवलोक धाम परिसर में हर-हर महादेव, बोल बम और ॐ नमः शिवाय के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की का