इस्लामनगर अलीगंज: जमुई के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात में चला विशेष एंटी क्राइम अभियान, प्रमुख चौक-चौराहों पर की गई वाहन जांच
जमुई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आमजनों की सुरक्षा एवं जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में विशेष एंटी क्राइम अभियान चलाया गया। थाना की पुलिस ने रविवार को 9 बजे बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन जांच की।