खुरई: मप्र में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, खुरई में भी राजस्व कार्य ठप्प होने से आमजन परेशान
Khurai, Sagar | Aug 5, 2026 मप्र में पटवारियों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज, खुरई में भी सभी पटवारी बुधवार से धरने पर बैठे, पटवारियों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल प्रारम्भ कर दी, शाम 6 बजे हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने बताया कि जब तक उनकी सभी मांगे नहीं मानी जाएंगी यह हड़ताल जारी रहेगी, हड़ताल से सभी राजस्व कार्य ठप्प हैं, जिससे आमजन परेशान हो रहे हैं।