जोशीमठ: गौचर में पहली बार कबड्डी फेडरेशन के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित
सभासद विनीत रावत की पहल से गौचर मेला मैदान पर कबड्डी फेडरेशन चमोली के जिला स्तरीय ट्रायल हुए। बालिका और बालक वर्ग में कुल 103 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 18 का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह पहल क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं और स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए अहम साबित हो रही है।