ब्यावरा: ब्यावरा नगर पालिका में सेवा सेतु अभियान के तहत 'सरकार आपके द्वारा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
ब्यावरा नगरपालिका कार्यालय में रविवार को नगर पालिका के द्वारा सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दोपहर 12:00 बजे करीब आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष लीला देवी कुशवाहा, सीएमओ इकरार अहमद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।