गायघाट: विधायक ने गायघाट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बुधवार दोपहर 3 बजे तक विधायक कोमल सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान केवटसा पंचायत के मिश्रौली शीतल धर्मपुर, जमालपुर कोदई पंचायत के डुमरावां, हरिपुर, कल्याणी कोदई राघोपुर गोसाईं टोल आदि जगहों पर पहुंच बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।