गुण्डरदेही: कमरौद की कावड़ यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंदिर में किए दर्शन
बालोद जिले के कमरौद में आयोजित भव्य कावड़ यात्रा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भगवान शिव के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा मंदिर में आशीर्वाद लिया। उनके आगमन से कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। कमरौद में आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर पहुंचे।