#राजगढ कस्बे के ऐतिहासिक गणगौरी कुंड के जीर्णोद्धार एवं इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कस्बे के समर्पित नागरिकों की बैठक बुधवार सायं को आयोजित हुई बैठक में कुंड की साफ-सफाई, मरम्मत सौंदर्यीकरण रोशनी एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया राजगढ़ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में कुंड जीर्णोद्धार एवं विकास समिति राजगढ़ का गठन किया गया 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक श्रमदान के साथ अभियान का शुभारंभ होगा इसके बाद प्रत्येक रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक नियमित रूप से श्रमदान किया जाएगा इस दौरान उपस्थित लोगों ने ऐतिहासिक कुंड को आकर्षक बनाने तथा संरक्षित रखने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।
राजगढ़ समाचार राजकुमार गुप्ता पत्रकार राजगढ़ समाचार राजगढ़ अपडेट नेमी नीमला पत्रकार जनता जंक्शन न्यूज़ एक्सप्रेस राजस्थान खबर 24 राजगढ़ अलवर #rajgarh_the_city_of_pilgrim #NewsUpdate
Rajgarh, Alwar | Oct 1, 2026