राजगढ़: राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
राजगढ़ जिला अस्पताल में हमीरपुरा गांव निवासी अमरीबाई की प्रसव के बाद उचित देखभाल नहीं होने से मौत हो गई। इस घटना के बाद रविवार को सुबह 10:00 बजे करीब पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी के नेतृत्व में परिजनों ने धरना प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।