कैंपियरगंज: पीपीगंज में पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर पड़ोसी का हमला, घर में सो रहे मां-बेटा-बहू गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर के पीपीगंज नगर स्थित टीचर कॉलोनी में बुधवार शाम करीब 4 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। इस हमले में घर में सो रहे मां, बेटे और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।