बीना: देर रात सुपरमार्केट में चोरों का धावा, दो दुकानों से नगदी चुराई; तीसरी दुकान सेंटर लॉक से बची
Bina, Sagar | Aug 15, 2026 पहली घटना सिंधी कॉलोनी निवासी प्रकाश वाधवानी की दुकान में हुई। शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान के ताले टूटे हैं। मौके पर पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले से नगदी गायब थी। ठीक ऐसा ही हाल लक्ष्मी स्वीट्स का भी हुआ। यहाँ भी सुबह दुकानदार को ताले टूटे मिले और नकदी गायब मिली।