रियांबड़ी में रस्सा खींच प्रतियोगिता के दौरान टूटी रस्सी, टला बड़ा हादसा
रियांबड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रस्सा खींच प्रतियोगिता में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जोर लगाने के दौरान लंगर सहित रस्सी टूट गई। रस्सी टूटने से मेड़ता विधायक, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नीचे गिर पड़े। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि आज अन्य स्थानों पर भी रस्सा खींच प्रतियोगिता के दौरान ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और रस्सी की मजबूती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
📍 रियांबड़ी | नागौर | राजस्थान
#Riyanbari #RiyanbariNews #NagaurNews #Nagaur #RajasthanNews #BreakingNews #IndependenceDay #15August #RassaKheench #NewsUpdate #Rajasthan #VBTNews
Riyan Badi, Nagaur | Aug 16, 2026