राजपुर: अधूरी नालियों ने बढ़ाई मुसीबत, NH-343 किनारे घर जलमग्न
तस्वीरें बलरामपुर जिले में नेशनल हाईवे-343 के किनारे की हैं, जहां लगातार बारिश के बाद कई घर जलमग्न हो गए हैं। सड़क किनारे अधूरी पड़ी नालियां अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नालियों का निर्माण पूरा कर दिया जाता और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था होती, तो बारिश का पानी घरों में नहीं घुसता। लोगों ने निर्माण एजेंसी और