इटाढ़ी: शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में एसडीएम ने छात्रों से किया संवाद, विद्यालय की समस्याओं से हुए अवगत
Itarhi, Buxar | Sep 30, 2026 शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन +2 एस जे के उच्च विद्यालय कैथना परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बक्सर के एसडीएम अविनाश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार और पंचायत के मुखिया दिवाकर राय शामिल हुए। इस दौरान छात्रों के अभिभावकों के साथ विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र उपस्थिति और बेहतर विद्यालय संचालन को लेकर संवाद किया गया।