Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
No video available

boss @ansar ahmed hathiwale

Dewas Nagar, Dewas | Nov 20, 2022

MORE NEWS

🗑️ सफाई के बाद फिर सड़क पर कचरा!

देवास के राधागंज में रहवासी परेशान हैं। नगर निगम सफाई करता है, लेकिन कुछ लोग सफाई के बाद ही खुले में गीला कचरा और अन्य कचरा फेंक देते हैं। आवारा पशु कचरा फैलाते हैं और बारिश में हालात और बदतर हो जाते हैं।

रहवासियों ने अब कलेक्टर से चालानी कार्रवाई, जनजागरण और CCTV कैमरे लगाने की मांग की है।

❓सवाल सिर्फ सफाई का नहीं, जिम्मेदारी और जागरूकता का भी है।

📍 राधागंज, देवास
📲 ऐसी स्थानीय समस्या हमें भेजें।

#Devas #Dewas #DewasNews #देवास #देवास_न्यूज #राधागंज #SwachhDevas #स्वच्छदेवास #CleanDevas #कचरा #सफाई #जनसमस्या #नगरनिगम #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh #TIMESMP

🗑️ सफाई के बाद फिर सड़क पर कचरा! देवास के राधागंज में रहवासी परेशान हैं। नगर निगम सफाई करता है, लेकिन कुछ लोग सफाई के बाद ही खुले में गीला कचरा और अन्य कचरा फेंक देते हैं। आवारा पशु कचरा फैलाते हैं और बारिश में हालात और बदतर हो जाते हैं। रहवासियों ने अब कलेक्टर से चालानी कार्रवाई, जनजागरण और CCTV कैमरे लगाने की मांग की है। ❓सवाल सिर्फ सफाई का नहीं, जिम्मेदारी और जागरूकता का भी है। 📍 राधागंज, देवास 📲 ऐसी स्थानीय समस्या हमें भेजें। #Devas #Dewas #DewasNews #देवास #देवास_न्यूज #राधागंज #SwachhDevas #स्वच्छदेवास #CleanDevas #कचरा #सफाई #जनसमस्या #नगरनिगम #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh #TIMESMP

Dewas Nagar, Dewas | Aug 17, 2026

सफाई के बाद भी खुले में कचरा फेंकने से रहवासी परेशान, कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग

देवास। शहर के रहवासी क्षेत्र राधागंज में खुले स्थान एवं सड़क किनारे लगातार कचरा फेंके जाने से स्थानीय नागरिकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों के अनुसार नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करते हैं, लेकिन सफाई के बाद भी कुछ लोग खुले में बड़ी मात्रा में गीला एवं अन्य कचरा फेंक देते हैं। कचरा फेंकने वालों को जब रहवासियों एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा जब टोका जाता है तो वे विवाद करते है, एवं कचरा रोड पर फेंक जाते है।

कचरे के ढेर को आवारा पशु इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे आसपास गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण उत्पन्न हो जाता है। बारिश के कारण खुले मैदान में कीचड़ होने से स्थिति और गंभीर हो गई है तथा अब सड़क किनारे भी कचरा फेंका जाने लगा है।

रहवासियों का कहना है कि लगातार जमा होने वाले कचरे से दुर्गंध, मच्छरों एवं अन्य कीटों की समस्या बढ़ रही है तथा पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। घरों के सामने इस प्रकार की गंदगी के कारण रहना भी कठिन होता जा रहा है।

विगत दिनों इस समस्या को लेकर रहवासियों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन में खुले में कचरा फेंकने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने, जनजागरण कराने तथा आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है।

रहवासियों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण के हित में इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा तथा खुले में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी।

सफाई के बाद भी खुले में कचरा फेंकने से रहवासी परेशान, कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग देवास। शहर के रहवासी क्षेत्र राधागंज में खुले स्थान एवं सड़क किनारे लगातार कचरा फेंके जाने से स्थानीय नागरिकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों के अनुसार नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करते हैं, लेकिन सफाई के बाद भी कुछ लोग खुले में बड़ी मात्रा में गीला एवं अन्य कचरा फेंक देते हैं। कचरा फेंकने वालों को जब रहवासियों एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा जब टोका जाता है तो वे विवाद करते है, एवं कचरा रोड पर फेंक जाते है। कचरे के ढेर को आवारा पशु इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे आसपास गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण उत्पन्न हो जाता है। बारिश के कारण खुले मैदान में कीचड़ होने से स्थिति और गंभीर हो गई है तथा अब सड़क किनारे भी कचरा फेंका जाने लगा है। रहवासियों का कहना है कि लगातार जमा होने वाले कचरे से दुर्गंध, मच्छरों एवं अन्य कीटों की समस्या बढ़ रही है तथा पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। घरों के सामने इस प्रकार की गंदगी के कारण रहना भी कठिन होता जा रहा है। विगत दिनों इस समस्या को लेकर रहवासियों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन में खुले में कचरा फेंकने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने, जनजागरण कराने तथा आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है। रहवासियों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण के हित में इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा तथा खुले में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी।

Dewas Nagar, Dewas | Aug 17, 2026

देवास। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयासों के बीच देवास के राधागंज क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें व्यवस्था और नागरिक जिम्मेदारी, दोनों पर सवाल खड़े कर रही हैं। यहां खुले स्थानों और सड़क किनारे लगातार कचरा फेंके जाने से स्थानीय रहवासी परेशान हैं।

रहवासियों के अनुसार नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से क्षेत्र में सफाई करते हैं, लेकिन सफाई होने के बाद कुछ लोग खुले में बड़ी मात्रा में गीला और अन्य कचरा डाल देते हैं। स्थानीय लोगों और सफाई कर्मचारियों द्वारा रोकने-टोकने पर विवाद की स्थिति बनने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि इसके बावजूद सड़क किनारे कचरा फेंक दिया जाता है।

कचरे के ढेर को आवारा पशु इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैलती है। बारिश के चलते खाली मैदान में कीचड़ जमा होने से समस्या और गंभीर हो गई है। अब सड़क किनारे भी कचरा जमा होने लगा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से जमा कचरे के कारण मच्छरों और अन्य कीटों की समस्या बढ़ रही है। घरों के आसपास गंदगी और दुर्गंध के कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या को लेकर रहवासियों ने हाल ही में कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन में खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने, क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाने और आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है।

रहवासियों का कहना है कि सिर्फ सफाई कर्मचारी भेजना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सफाई के बाद दोबारा कचरा फेंकने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। तभी स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छ देवास का उद्देश्य जमीन पर दिखाई देगा।

अब देखना यह है कि जनसुनवाई में पहुंची शिकायत के बाद प्रशासन और नगर निगम इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करते हैं।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews

देवास। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयासों के बीच देवास के राधागंज क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें व्यवस्था और नागरिक जिम्मेदारी, दोनों पर सवाल खड़े कर रही हैं। यहां खुले स्थानों और सड़क किनारे लगातार कचरा फेंके जाने से स्थानीय रहवासी परेशान हैं। रहवासियों के अनुसार नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से क्षेत्र में सफाई करते हैं, लेकिन सफाई होने के बाद कुछ लोग खुले में बड़ी मात्रा में गीला और अन्य कचरा डाल देते हैं। स्थानीय लोगों और सफाई कर्मचारियों द्वारा रोकने-टोकने पर विवाद की स्थिति बनने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि इसके बावजूद सड़क किनारे कचरा फेंक दिया जाता है। कचरे के ढेर को आवारा पशु इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैलती है। बारिश के चलते खाली मैदान में कीचड़ जमा होने से समस्या और गंभीर हो गई है। अब सड़क किनारे भी कचरा जमा होने लगा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से जमा कचरे के कारण मच्छरों और अन्य कीटों की समस्या बढ़ रही है। घरों के आसपास गंदगी और दुर्गंध के कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर रहवासियों ने हाल ही में कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन में खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने, क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाने और आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है। रहवासियों का कहना है कि सिर्फ सफाई कर्मचारी भेजना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सफाई के बाद दोबारा कचरा फेंकने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। तभी स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छ देवास का उद्देश्य जमीन पर दिखाई देगा। अब देखना यह है कि जनसुनवाई में पहुंची शिकायत के बाद प्रशासन और नगर निगम इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करते हैं। . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews

Dewas Nagar, Dewas | Aug 17, 2026

कमेंट सेक्शन में अपने विचार साझा करें 👇 

Follow us for more
#hellodewas 

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर

.
The above video is shared purely for information purposes and is not intended to hurt, target, or relate to any political or religious community. Video received via WhatsApp. Kindly DM for any issues.

. 

#dewas

कमेंट सेक्शन में अपने विचार साझा करें 👇 Follow us for more #hellodewas Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर . The above video is shared purely for information purposes and is not intended to hurt, target, or relate to any political or religious community. Video received via WhatsApp. Kindly DM for any issues. . #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Aug 17, 2026

देवास से उज्जैन तक महिलाओं को बनाया निशाना
9 दिन में 3 चेन स्नेचिंग का खुलासा

देवास। शहर में महिला से मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए दो शातिर बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि देवास में वारदात के बाद दोनों आरोपी उज्जैन पहुंचे और वहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने महज 9 दिन में देवास और उज्जैन की कुल 3 चेन स्नेचिंग वारदातों का खुलासा करते हुए करीब 5 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया है।

CCTV से मिली बदमाशों तक पहुंचने की कड़ी

मामला 5 अगस्त की रात का है। सिविल लाइन निवासी 52 वर्षीय महिला अपने पड़ोसी के साथ पैदल जा रही थीं। रात करीब 9:07 बजे ब्रिज के पास बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब 80 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख को गिरफ्तार किया।

देवास के बाद उज्जैन में भी की वारदात

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने देवास की वारदात कबूल करने के साथ ही उज्जैन में दो अलग-अलग चेन स्नेचिंग करना भी स्वीकार किया। आरोपियों ने उज्जैन के डाबरीपीठा थाना क्षेत्र और कोठी रोड थाना क्षेत्र में महिलाओं से एक-एक सोने की चेन लूटी थी।

पुलिस ने दोनों घटनाओं में लूटी गई सोने की चेन भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर ली है।

बाइक से करते थे शिकार, पीछे बैठा आरोपी मारता था झपट्टा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों का तरीका भी सामने आया। दोनों बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से निकलते थे। बाइक के पीछे बैठा आरोपी राह चलती महिला के करीब पहुंचते ही अचानक गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र या चेन तोड़ लेता था। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार से बाइक भगाकर मौके से फरार हो जाते थे।

देवास में वारदात के बाद भी दोनों ने इसी तरीके को दोहराते हुए उज्जैन में दो महिलाओं को निशाना बनाया।

5 लाख का मश्रुका जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देवास में लूटा गया करीब 80 हजार रुपए का मंगलसूत्र, उज्जैन में लूटी गई करीब 2 लाख रुपए कीमत की दो सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।

मुख्य आरोपी पर पहले से 13 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में पहले से 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें लूट, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया और पूछताछ के दौरान उज्जैन की वारदातों का भी खुलासा हुआ।

पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार

पूरे मामले का खुलासा करने में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी, पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

इस कार्रवाई से देवास की एक वारदात के साथ उज्जैन की दो चेन स्नेचिंग का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य संभावित अपराधों की भी जानकारी जुटा रही है।

देवास से उज्जैन तक महिलाओं को बनाया निशाना 9 दिन में 3 चेन स्नेचिंग का खुलासा देवास। शहर में महिला से मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए दो शातिर बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि देवास में वारदात के बाद दोनों आरोपी उज्जैन पहुंचे और वहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने महज 9 दिन में देवास और उज्जैन की कुल 3 चेन स्नेचिंग वारदातों का खुलासा करते हुए करीब 5 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया है। CCTV से मिली बदमाशों तक पहुंचने की कड़ी मामला 5 अगस्त की रात का है। सिविल लाइन निवासी 52 वर्षीय महिला अपने पड़ोसी के साथ पैदल जा रही थीं। रात करीब 9:07 बजे ब्रिज के पास बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब 80 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख को गिरफ्तार किया। देवास के बाद उज्जैन में भी की वारदात पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने देवास की वारदात कबूल करने के साथ ही उज्जैन में दो अलग-अलग चेन स्नेचिंग करना भी स्वीकार किया। आरोपियों ने उज्जैन के डाबरीपीठा थाना क्षेत्र और कोठी रोड थाना क्षेत्र में महिलाओं से एक-एक सोने की चेन लूटी थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं में लूटी गई सोने की चेन भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर ली है। बाइक से करते थे शिकार, पीछे बैठा आरोपी मारता था झपट्टा पुलिस पूछताछ में आरोपियों का तरीका भी सामने आया। दोनों बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से निकलते थे। बाइक के पीछे बैठा आरोपी राह चलती महिला के करीब पहुंचते ही अचानक गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र या चेन तोड़ लेता था। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार से बाइक भगाकर मौके से फरार हो जाते थे। देवास में वारदात के बाद भी दोनों ने इसी तरीके को दोहराते हुए उज्जैन में दो महिलाओं को निशाना बनाया। 5 लाख का मश्रुका जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देवास में लूटा गया करीब 80 हजार रुपए का मंगलसूत्र, उज्जैन में लूटी गई करीब 2 लाख रुपए कीमत की दो सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। मुख्य आरोपी पर पहले से 13 मामले दर्ज पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में पहले से 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें लूट, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया और पूछताछ के दौरान उज्जैन की वारदातों का भी खुलासा हुआ। पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार पूरे मामले का खुलासा करने में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी, पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। इस कार्रवाई से देवास की एक वारदात के साथ उज्जैन की दो चेन स्नेचिंग का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य संभावित अपराधों की भी जानकारी जुटा रही है।

Dewas Nagar, Dewas | Aug 17, 2026

boss @ansar ahmed hathiwale - Dewas Nagar News