Public App Logo
#अलीगढ़ यूजीसी रोलबैक की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, मोदी मुर्दाबाद के नारों से गूंजा जिला मुख्यालय,अलीगढ़ में यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच के बैनर तले जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर जंतर-मंतर पर आंदोलन किया जाएगा और चुनाव में सरकार के खिलाफ मतदान करने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून वापस लेने की मांग दोहराई। प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय पर हुआ। #Aligarh #UGC #Protest #UttarPradesh #BreakingNews - Koil News