पूरनपुर: वंदे मातरम वाटिका के तहत वन विभाग ने दूसरे दिन भी किया पौधरोपण
पूरनपुर। वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वंदे मातरम वाटिका अभियान के अंतर्गत नेशनल हाईवे के समीप पौधरोपण किया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण के दौरान लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए जागरूक किया