उनियारा: उनियारा पुलिस ने अवैध बजरी और चैजा पत्थर से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए ज़ब्त
Uniara, Tonk | Aug 8, 2026 उनियारा थाना पुलिस ने अवैध बजरी व चैजा पत्थर परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए हैं। शनिवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार थानाधिकारी ओमकंवर के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो बजरी से भरे व दो चैजा पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए हैं। चालक मौके से फरार हो गए।