कोलेबिरा: यूपी नंबर एंबुलेंस से गांजा तस्करी का खुलासा, चार गिरफ्तार
सिमडेगा के कोलेबिरा में पुलिस ने यूपी नंबर एंबुलेंस से 83 पैकेट गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना पर वन विभाग चेकनाका के पास वाहन जांच के दौरान एंबुलेंस की तलाशी ली गई। पुलिस ने चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का संबंध यूपी और बिहार से बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। बुधवार को 11 बजे।