रक्षाबंधन पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने लौटाई खुशियां
इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुम हुए 238 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई गई है।
iPhone, OnePlus, Samsung, Vivo, Oppo, Redmi समेत कई कंपनियों के मोबाइल पुलिस ने बरामद किए।
Citizen Cop एप्लीकेशन और CEIR पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के जरिए मोबाइल तलाशे। मोबाइल मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी बरामद किए गए।
वर्ष 2026 में अब तक 1045 गुम मोबाइल फोन क्राइम ब्रांच द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।
#IndorePolice #IndoreCrimeBranch #CyberCell #LostMobile #MobileRecovery CitizenCop CEIR SancharSaathi MobileTracking CyberCrime MPPolice IndoreNews MadhyaPradesh PoliceAction RakshaBandhan RakshaBandhan2026 BreakingNews LatestNews NewsUpdate
Indore, Indore | Aug 27, 2026